भीषण सर्दी में कम्बल पाकर खिल उठे निर्धन लोगो के चेहरे,,सपा नेता ने किया वितरण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन में नए वर्ष के पहले दिन निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के सपा नेता सूर्या हनी यादव ने कंबल वितरण किया इस दौरान 30 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
सपा नेता सूर्या हनी यादव ने नूतन वर्ष के प्रथम दिन निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बेसहारा व निर्धन वर्ग के 30 लोगों को कंबल वितरित किए। नए वर्ष के पहले दिन वृद्धजनों का मुंह मीठा कराया गया। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सपा नेता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। यदि उनसे हाथ से किसी का भला हो पा रहा है तो यह सौभाग्य की बात है। इसके लिए वह ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। इस मौके पर अवधेश समाधिया, रामकरन याज्ञिक, लालता प्रजापति, माताप्रसाद, उमेश प्रजापति, कन्धई चौधरी, गब्बर परिहार, धर्मेंद्र परिहार, जाहर सिंह, लालमन चौधरी, आनंद, बृजेश, बल्लू, दीवान, जगराम, अरविंद, राजपाल, दयाराम आदि मौजूद रहे।