रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today ।जालौन में घर में अकेली किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने एवं मां के आ जाने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। वह मोहल्ले में गई थी। रात में करीब 10 बजे मोहल्ले का ही युवक आदित्य घर में बेटी को अकेला देख जबरन घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर जब वह घर में पहुंची और युवक को डांटा तो उसके साथ भी पिटाई कर दी साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वह घर से भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







