जालौन में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी ये कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन के औरैया रोड स्थित सतीशचंद्र मिश्रा के आवास पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धकथा व्यास अनिल त्रिपाठी महाराज ने गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
कथा के छठे दिन व्यास अनिल त्रिपाठी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, इसलिए हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इस मौके पर पारीक्षित सतीशचंद्र मिश्रा, प्रभा देवी, अरविंद मिश्रा, ऊषा देवी, संतराम पाल, कैलाश दीक्षित, बैकुंठ पाठक, शंकर स्वरूप, पप्पू प्रधान, फूल सिंह, राधे श्रीवास्तव, मनीराम, घनौले, सरिता, मंजू, कविता, सुनीता, छुन्नी, शरद मिश्रा, नारायण मिश्रा, शिवम मिश्रा, पारष मिश्रा, आशा देवी, प्रीति, सुरूचि देवी, अंकित कुमार, कंचन देवी, शिवम मिश्रा आदि रहे।