लखनऊ के नगराम में मजदूर युवक की ईंट से कूचकर हत्या, नहर किनारे मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छह फरवरी को बहन की शादी से पहले उजड़ा घर, गांव में पसरा मातम……

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

पढ़िए आपकी अपनी मैगज़ीन:उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today। यूपी की राजधानी लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के गुलालखेड़ा गांव के पास इंदिरा नहर हैदरगढ़ शाखा की बाईं पटरी पर शुक्रवार सुबह एक मजदूर युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाइस वर्षीय प्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामहरख, निवासी गुलालखेड़ा के रूप में हुई है। वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण एडीसीपी रल्ला पल्ली वसंत और एसीपी मोहनलालगंज विकास पाण्डेय ने किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।नहर किनारे पतवार में पड़ा मिला शव, सिर और चेहरे पर ईंट से वार परिजनों के अनुसार ओम प्रकाश गुरुवार शाम करीब 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह गांव के कुछ लोगों से मिलने जा रहा है। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने इंदिरा नहर के ऑपोजिट साइड पटरी किनारे ढलान पर पतवार के बीच युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर शव के पास खून से सनी ईंट, शराब की पाउच, बोतलें और ईंट से बना चूल्हा मिला है। मृतक का चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया ईंट से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओम प्रकाश गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया और उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर गांव के मन्नू, मोनू, आशीष गौतम, पवन और अरविंद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मां का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उसके बेटे की ईंट से कूचकर हत्या की है।

छह फरवरी को होनी थी बहन की शादी, खुशियां बदलीं मातम में…….

ओम प्रकाश के परिवार में मां गीता देवी, दो छोटे भाई फूलचंद्र (17), धर्मराज (15) और बहन कोमल (20) हैं। कोमल की शादी तय थी और 6 फरवरी को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।करीब डेढ़ साल पहले ही ओम प्रकाश के पिता रामहरख का निधन हो चुका है। अब घर के कमाऊ बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।एक संदिग्ध हिरासत में, जांच जारीपुलिस सूत्रों के अनुसार गांव में अंडे की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।