प्रेणादायक होती हैं भगवान की लीलाएं,,भागवत कथा में कथाचार्य ने कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की जो सभी शिक्षाप्रद व कुछ न कुछ सीख देती हैं। भगवान बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। यह बात कथा व्यास गगन द्विवेदी ने सिकरीराजा गांव में अमर सिंह भदौरिया के आवास पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रोताओं के समक्ष कही।
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास गगन द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुराके खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया था। रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर पारीक्षित चंदन कुंवर, अमर सिंह भदौरिया, अर्चना, सुनीता, शशी, विनीता, मीना, विनीता, गिरेन्द्र सिंह, मोनू, गुड्डू, राजू, जीतू, पवन, दीपक, मोंटी, विक्की, सतेंद्र सिंह, गौरव, सौरव आदि रहे।

इस मंदिर में हुआ 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन

जालौन। रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर रविवार को उरई मार्ग पर पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर में सामुहिक 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मंदिर में भक्त पहुंचे और सामूहिक सुंदरकांड में पाठ किया। सुंदरकांड का पाठ करने वालों में पुजारी कमलेश महाराज, लवकुश राजावत, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, लोकेन्द्र चौबे, संजीव पचौरी, गंगाराम गुप्ता, रामकरण भदौरिया, कमलेश चौरसिया पूनम, वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश, अनुराग आदि भक्तों ने सहयोग किया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।