जालौन प्रीमियर लीग में इन टीमों के बीच हुई भिड़ंत,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन प्रीमियर लीग सीजन तीन क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच अलजीरिया क्लब दिल्ली और डायमंड क्रिकेट एकेडमी औरैया के मध्य शुरू हुआ।
औरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलजीरिया क्लब दिल्ली की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। पहले विकेट की साझेदारी 45 की रही। टीम के ओपनर सतेंद्र सिँह ने 50 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से शानदार 91 रनों की पारी खेली। एक समय अलजीरिया क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी देखते हुए 15 वें ओवर तक टीम का स्कोर 155 रन था। लेकिन औरैया टीम के ऑलराउंडर हिमांशु पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई और टीम को एक समय 200 पार वाले स्कोर को 198 पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम की भी शुरुआत शानदार रही। टीम ने बिना कोई विकेट खोये 7 ओवर में 75 रन बना लिए और आखिरी गेंद तक मैच पहुंचा। 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर मैच 198 रन बनाकर औरैया की टीम ने मैच टाई करा लिया। सुपर ओवर में औरैया की टीम ने 1 विकेट खोकर 19 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी अलजीरिया क्लब दिल्ली की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और इस मैच की विजेता औरैया की टीम बनी। हैट्रिक लेने वाले हिमांशु पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।