रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ, श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीमद् भागवत कथा का समापन भक्तिभाव और उल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रावण वध की लीला का रहा। श्रीभैरवजी रामलीला व नाट्य मंडल के कलाकारों एवं केके शुक्ला की टीम ने युद्ध के दृश्य का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच संवाद, मेघनाद और कुंभकर्ण के प्रसंग और अंत में ब्रह्मास्त्र के प्रयोग का दृश्य अत्यंत प्रभावशाली रहा। अंत में जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। समापन दिवस पर यज्ञाचार्य पंडित अमित तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति संपन्न कराई। यजमानों ने आहुति देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। भागवत कथा में पंडित अंकित पचौरी ने सुदामा चरित का वर्णन करते हुए सच्ची मित्रता, भक्ति और विनम्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान भक्ति और प्रेम से ही प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, पुष्पा पटेल, अंजनी श्रीवास्तव, किशोरी देवी, निखिल अग्रवाल, राजकुमार विश्नोई, आलोक शर्मा, गोलू, देवेंद्र प्रजापति, कुमुद कुमारी, प्रदीप, यदुनाथ, प्रेम शर्मा, ब्रजेश, कुलदीप, संदीप, राजेंद्र, शिरोमणि, बलदेव, मंजरी, प्रीति, आदि भागवत प्रेमियों ने आस्था के साथ कथा को सुनकर जीवन में अच्छे कर्मों को अपनाने की प्रेरणा ली।





