सुदामा चरित्र का वर्णन सुन भावविभोर हुए भक्त,,यहाँ चल रही भागवत कथा का हुआ समापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में चुर्खी रोड स्थित बालजी गुर्जर के आवास पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर कथा व्यास पंडित संतोष कुमार ने सुदामा चरित का वर्णन किया।
कथा व्यास पंडित संतोष कुमार ने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता सांसारिक स्वार्थ से परे थी। सुदामा निर्धन होने के बावजूद अपने मित्र श्रीकृष्ण से कभी कुछ मांगने नहीं गए, बल्कि उनके मन में केवल प्रेम और श्रद्धा थी। उन्होंने बताया कि जब सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर द्वारका पहुंचे तो श्रीकृष्ण ने उन्हें राजसी सम्मान दिया और अपने मित्र के चरण धोकर आदर्श मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया। सुदामा का जीवन सिखाता है कि सच्ची मित्रता धन, वैभव और पद से नहीं बल्कि निःस्वार्थ भाव और विश्वास से होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा से कुछ मांगे बिना ही उनकी गरीबी को दूर कर दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुदामा चरित के प्रसंग सुनकर श्रोताओं की आंखें नम हो गईं और पूरे पंडाल में जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर पारीक्षित सुनीता, शिवराम सिंह गुर्जर, बलवंत सिंह, शंकर सिंह मुखिया, पंजाब सिंह, करन सिंह, भानु प्रताप, बृजपाल सिंह, संजीव सिंह, सतेंद्र सिंह, उत्कर्ष, आदर्श, सांजली आदि मौजूद रहे। कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।