जालौन के इस पब्लिक स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन,, विजेताओं को मिला पुरस्कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक स्पोटर््स मीट के पहले दिन सोमवार को क्वालीफाइंग मुकाबले हुए थे। मंगलवार को फाइनल मुकाबलों में 100 मीटर दौड जूनियर वर्ग में आराध्या, मोनिका, नित्या, कृष्णा और रैयान अहमद, 200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में वंश, अभिनय, यश, आराध्या, ओमिका एवं अनवेशा, 50 मीटर दौड़ प्राइमरी वर्ग में काव्या, माही, अक्षिता, उमंग, हसनैन और कार्तिक ने बाजी मारी। ऊंची कूद में अंश ने पहला, वैभव ने दूसरा और अनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आरव, कृष्णा और अदनान पहले तीन स्थानों पर रहे। प्री प्राइमरी वर्ग में अरमान, श्रेष्ठ, सैयद, कौशेन, वंश, सान्या, एंजिल और नित्या ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर वर्ग कबड्डी में रैड हाउस विजेता जबकि ब्लू हाउस उपविजेता रही।

प्राइमरी वर्ग कबड्डी में ग्रीन हाउस पहले स्थान पर एवं यलो हाउस दूसरे स्थान पर रही। खो खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रीन व यलो हाउस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका कंचन द्विवेदी, मधुर तिवारी, रिजवाना अंसारी, शुभम व असद ने निभाई। अंत में पुरस्कार वितरण करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और जो प्रतिभागी स्थान नहीं पा सके उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्ररेणा दी। प्रधानाध्यापक मुकुट सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105