रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कांजी हाउस के पास गुरुवार की सुबह केबिल में फाल्ट होने के कारण आग लग गई। ट्रांसफार्मर के आसपास आग लगने के कारण कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाया और बिजली विभाग ने फाल्ट को सही करके आपूर्ति सुचारू कराई।
नगर में तहसील के पास कांजी हाउस के सामने 250 केवी के बिजली के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। गुरुवार की सुबह अचानक फाल्ट होने के कारण वहां आग लग गई। वहां मौजूद लोगों की मानें तो वहां तेल रिसाव हुआ था आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मरों के आसपास आग की लपटें उठने लगी। ट्रांसफार्मर के आसपास से उठ रही आग की लपेटे देखकर वहां से निकल रहे लोग परेशान हो गऐ और आग लगने की जानकारी बिजली विभाग, पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कराकर दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को रोक दिया था। आग बुझने के बाद यातायात सुचारू कराया गया। वहीं, घटना के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर व केबिल में आई खराबी को ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई।







