रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में उरगांव रोड पर गूढा के पास तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। सीएचसी से युवक को उच्च संस्थान रेफर किया गया।
जिला महोबा के पनवाड़ी निवासी अरविंद कुमार (25) गुरूवार की शाम बाइक से उरगांव रोड पर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा थे। जब वह बाइक लेकर गूढ़ा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कार सवार ने बेकाबू होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार अरविंद बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।







