
Swami prasad maurya । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने शनिवार को केंद्र सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि आखिर किस हैसियत से अमेरिका भारत को तेल खरीदने के सम्बंध में छूट दे रहा है और केंद्र सरकार की चुप्पी की वह घोर निंदा करते हैं।
बता दें आपको बीते कल अमेरिका के मंत्री ने बयान जारी किया था कि वह भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन के लिए छूट दे रहा है। अमेरिका के मंत्री के बयान के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने इस बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए मोदी सरकार पर प्रहार करना शुरू किया है। इसी कड़ी में आज अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने केंद्र सरकार पर प्रहार किया है।
X हैंडल पर कही यह बात

भारत को विश्व गुरु बनाने का लॉलीपॉप दिखाते-दिखाते पहले देश के सभी बंदरगाह, एअर इंडिया, एअरपोर्ट, अधिकांश रेलवे स्टेशन, कई दर्जन ट्रेनें एवं L.I.C. जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों व संपत्तियों को कुछ चहेते उद्योगपतियों के हाथ कौड़ियों के भाव बेच दिया ।
अब तो ऐसा लगता है कि देश को भी अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया गया है, अन्यथा भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट देने का आदेश अमेरिका नहीं देता। आखिर किस हैसियत से अमेरिका भारत को छूट दे रहा है?
केंद्र सरकार की चुप्पी की मैं घोर निंदा करता हूँ।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105



