लखनऊ के निगोहां में हुई घटना : हत्यारोपित पति की तलाश में तीन टीमें जुटी, बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today ।लखनऊ में निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए मजदूर राजेश रावत की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें लगा दी हैं। रविवार देर रात को मृतका के बड़े बेटे गुलशन ने पिता के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान राजेश रावत ने अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की थी।
सोमवार को बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब पीने के आदी थे और नशे में घर में झगड़ा करते रहते थे। इसी वजह से उसकी मां ने करीब दो साल पहले पैतृक जमीन बिकवाकर शेखन खेड़ा में घर बनवाया था, लेकिन यहां आने के बाद भी पिता की आदत नहीं बदली।गुलशन ने बताया कि रविवार दोपहर भी पिता ने शराब के नशे में मां से झगड़ा किया था। बाद में वह कहीं चले गए थे और शाम को घर लौटे। उसी दौरान वह और उसके चारों भाई पड़ोस में बलराम के बेटे के समारोह में चले गए थे। इसी बीच घर में विवाद हुआ और पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या कर दी। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया की आरोपी मोबाइल फोन नही रखता है,
पुलिस की गठित टीमों ने आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। साथ ही पड़ोस के गांव आंकता खेड़ा में रहने वाली आरोपी की बहन सरिता और बहनोई रामलखन से भी पूछताछ की जा रही है।