निर्धारित मूल्य से अधिक पर स्टाम्प बेचने का आरोप, लोगों ने की एसडीएम से ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में स्टाम्प की बिक्री उसमें अंकित मूल्य पर होनी चाहिए। नगर में इनकी बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर हो रही है। नगर के लोगों ने निर्धारित मूल्य पर स्टाम्प की बिक्री कराए जाने की मांग एडीएम से की है।
स्टाम्पों की बिक्री करने का लाइसेंस एडीएम द्वारा जारी किया जाता है। तहसीलदार कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ मुंसिफ कोर्ट के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। ये लाइसेंसधारी स्टाम्प विक्रेता ऑफलाइन व आन लाइन दोनों तरह से स्टाम्प की बिक्री कर रहे हैं। स्टाम्प की बिक्री सरकारी निर्देशानुसार उसमें अंकित मूल्य पर होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं रहा है। स्टाम्प विक्रेता अपनी मनमानी मूल्य पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग 10 रुपये के स्टाम्प की होती है। आरोप है कि मांग का फायदा उठाते हुए स्टाम्प विक्रेता 10 रुपए का स्टाम्प 15 रुपये में बेचते हैं। इसके साथ ही 100 रुपये का स्टाम्प 120 से 130 रुपये में बेचा जाता है। स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा अधिक मूल्य पर स्टाम्प बेचने के कारण लोगों को शपथ पत्र बनवाना महंगा पड़ रहा है। खुलेआम स्टाम्प की विक्री निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर के लोगों ने स्टाम्प की बिक्री निर्धारित मूल्य पर कराने की मांग एडीएम से की है।