विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, हुआ हंगामा, यह बताई गई वजह

MP News ( Gwalior) Today । एमपी के ग्वालियर से एक बहुत ही हंगामेदार खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद मामला थाने पर पहुँचा जहाँ आपसी सहमति बन गई। इसके बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार घटना कंपू थाना इलाके के बालाजी गार्डन की है। बताया जा रहा है कि दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति गिर्राज कुशवाह का पिछले डेढ़ साल से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह जानकारी खुद उस महिला ने दुल्हन को दी थी। इसके बाद दुल्हन ने विदाई के समय शादी से साफ इनकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कंपू थाने पहुंचे जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर काउंसलिंग की, जिसके बाद दोनों आपसी सहमति से बातचीत करने को तैयार हो गए। पुलिस ने कहा है कि दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।