पहले भी ढाई लाख वसूल चुका आरोपी…….
रिपोर्ट बबलू सेंगर

Lucknow news today ।लखनऊ के निगोहां इलाके में युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।निगोहा के एक गांव की रहने महिला ने दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री का विवाह बाराबंकी जिले एक गांव में हुआ हुआ था। आरोप है कि निगोहा बगौना निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा उनकी पुत्री को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे अपने साथ आने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसने युवती की फोटो के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने बदनामी से बचने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवती की फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाने की धमकी दे रहा है। साथ ही युवती के ससुराल पहुंचकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले भी पीड़िता से करीब 2.45 लाख रुपये ले लिए थे।थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को सत्येंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।






