
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी कई इलाकों में भीषण जाम की समस्या से लोग परेशान होते दिखे इसको देखते हुए शासन ने आज लखनऊ के डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित को हटाकर तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को लखनऊ की यातायात व्यवस्था सुधारने का जिम्मा सौंपते हुए उन्हें नया डीसीपी ट्रैफिक बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना एक बड़ी चुनौती माना जाता है । आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक रोड पर जाम से निजात दिलवा पाते हैं तभी यहां पर दूसरी रूट पर जाम लगना शुरू हो जाता है। जानकार बताते हैं कि लखनऊ में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बहुत ही टेढ़ी खीर साबित होता है वह प्रयास बहुत करते हैं मगर इसके बाद भी कई इलाके ऐसे हैं जहां पर जाम लग जाता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने किए ये उपाय
लखनऊ वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी तक यहां पर डीसीपी क्राइम के साथ-साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी कमलेश दीक्षित के हाथों थी । उन्होंने राजधानी को जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए कई नए प्रयोग किया जैसे आईटी चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ जाने वाले रूट को डायवर्ट करते हुए कपूरथला और निराला नगर से आने वाले वाहनों को पहले आईटी कॉलेज के में गेट तक जाना होगा और फिर वहां से दाहिने मोड कर फिर वापस आते हुए हनुमान सेतु की तरफ बढ़ना होगा ऐसा ही प्रयोग हजरतगंज चौराहे पर भी किया गया जहां हजरतगंज से राजभवन और चिड़ियाघर की तरफ जाने वाले यात्री सीधे ना जाकर डीआरएम ऑफिस के सामने से मोड़कर वापस आएंगे और फिर आगे बढ़ेंगे उनका यह प्रयोग काफी हद तक सफल भी रहा और हजरतगंज चौराहे पर जाम काम लगा इसके बाद भी कई क्षेत्र ऐसे रहे जहां पर जाम की समस्या बहुत ही आम हो गई थी।
रविना त्यागी को मिला यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का जिम्मा
रविवार को लखनऊ की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया गया है और यहां पर अभी तक डीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रहे कमलेश दीक्षित को हटाकर रविना त्यागी को लखनऊ का नया डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है रवीना त्यागी को तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शामिल किया जाता है।






