घृणित घटना : कलियुगी सास ने प्रेमी से लुटवा दी बहू की आबरू,,वीडियो भी बनाया,,पीड़िता ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

Pilibhit news today । यूपी के पीलीभीत जनपद से रिश्तों को कलंकित करने का मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली कलियुगी सास ने अपने प्रेमी से न केवल अपनी बहू का रेप कराया बल्कि उस कलियुगी महिला ने इस कुकर्म का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से सास का प्रेमी ब्लैकमेल करते हुए बदनसीब महिला की अस्मत को तार तार करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने सास के मोबाइल से वह घृणित वीडियो लेकर पुलिस की शरण ली। स्थानीय पुलिस ने भी पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच करने में जुटी है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी सास ने अपने प्रेमी के हाथों उसका रेप कराया है और इस घृणित काम का उसकी सास ने वीडियो भी बनाया है। पीड़ित का आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से उसकी सास का प्रेमी उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसे खटीमा रुद्रपुर ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरीके से सास के मोबाइल से वह वीडियो ले लिया है जो उसने पुलिस को सबूत के तौर पर वह वीडियो भी दिया जो उसकी सास ने बनाया था।

पुलिस ने किया दोनों वहसियो को अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घृणित घटना की बात सुनकर पीलीभीत पुलिस में पूरे मामले की गंभीरता से लेते हुए उस कलियुगी सास और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।