
Lucknow news today । अपने विधानपरिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले एमएलसी पवन सिंह सिंह चौहान ने एक बार फिर जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर पारस हॉस्पिटल से 200 मीटर की तरफ मीडियन कट बनाए जाने को लेकर पत्र लिखा था ताकि क्षेत्रीय जनता को सुविधा मिल सके। विधानपरिषद सदस्य पवन सिंह चौहान द्वारा भेजे गए इस अनुरोध को केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दे दी है और इसका पत्र भी उनको भेज दिया है। बता दे आपको इस जगह पर कट खुल जाने से बड़ी तादात में लोगों को आराम हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने लिखा ये पत्र

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए अनुरोध पत्र पर मुहर लगाते हुए इस कट को खोले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जल्द ही यहां पर काम भी शुरु हो जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने पत्र भेजकर जानकारी भी दी है। भेजे गए पत्र में लिखा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत आख्या के आधार पर आपको अवगत कराना चाहूंगा कि अनुरोध किए गए स्थान पारस हॉस्पिटल से 200 मीटर आगे सीतापुर की तरफ मीडियन कट बनाए जाने हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति प्रदान कर दी गई है अतः इस मीडियन कट बनाए जाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।






