जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में सुदामा चरित्र का वर्णन सुन भावविभोर हुए भक्त

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के क्षेत्रीय ग्राम उदोतपुरा में सार्वजनिक स्थान पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भागवताचार्य अखिलेश पाठक ने सुदामा चरित का वर्णन किया।
भागवत कथा आयोजन के समापन पर भागवताचार्य अखिलेश पाठक ने कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया जिसमें प्रभु कृष्ण के 16 हजार शादियां के प्रसंग के साथ, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा समापन के दौरान महाराज ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तो को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है। इस मौके पर पारीक्षित मालती देवी, जालिम सिंह चौहान, बलबीर सिंह, बुधसिहं, गिरजाशंकर खरे, विजय सिंह, बबलू राजावत, राधेसिंह चौहान, संतोष सिंह, मानसिंह, जगतसिंह पाल, राजू दौंदेरिया, शिवराज सिंह, गजेंद्र सिंह, अतर सिंह, अशोक राठौर, मदन खुराना, गजराज सिंह, करने सिंह, शिरोमणि पाल, रामप्रकाश दोहरे, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्रसिंह चौहान, हरीराम पाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, रजपाल सिंह, भज्जू खरे, दीपेश सिंह, शीलू चौहान, लल्ला सिंह, बद्री सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।