जालौन जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन,, इस स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जिला मुख्यालय उरई स्थित स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 63 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने कौशल, तकनीक और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान जूडो खिलाड़ियों ने मैट पर दांव-पेच, संतुलन और फुर्ती का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जहां खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत और तकनीक का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र मनीष, संकेत सिंह, नरेन्द्र, मयंक, सौरभ सिंह, संजय सिंह, चंदन, अभिषेक, अनुज, अमन, शशांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए और विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम राजेश पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।