जालौन क्षेत्र में हरजीत की बाजी लगा रहे दो अरेस्ट,,इतनी नगदी बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में लौना मार्ग पर धनौरा कलां के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अंडर पास के पास हार जीत की बाजी लगा रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 4900 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर धनौरा कलां के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडर पास के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे थे। इसकी जानकारी वहां से निकल रहे लोगों ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसआई रामकिशोर पुलिस टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरपास चल रहे जुआ के फड़ पर पहुचं गए। पुलिस को देखते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरसेसी निवासी अजीत उर्फ सनी जाटव एवं धंतौली निवासी बृजकिशोर को पकड़ लिया। जबकि धंतौली निवासी राजेंद्र उर्फ गौरव मौके से भाग निकला। तलाशी लेने पर पुलिस ने मालफड़ के रूप में 3050 रूपये एवं जामा तलाशी में 1850 रूपये के साथ मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। विवाद के बाद घर में पत्थर फेंकने पर आमादा दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी रिषभ कुमार व फर्दनवीस निवासी ज्ञानेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों एक दूसरे के घर पहुंच गए और घर पर पत्थर फेंकने लगे। जब लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो नहीं माने। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।