लोगो से की अपील,पैनिक होने की नही है जरूरत: संजय भंडारी

UP News Today । लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में पेट्रोल पंप पर बढ़ रही भीड़ के मामले में आज इंडियन ऑयल के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि यूपी में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और 25 26 मार्च के बीच पैनिक वाइन से अचानक डिमांड बड़ी लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है हर जगह डिलीवरी की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि यूपी में गैस आपूर्ति बाधित होने के बाद अब लंबी-लंबी लाइन पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगी है। लोगों का कहना है कि कहीं पेट्रोल डीजल भी खत्म ना हो जाए इसको लेकर ही वह अपनी गाड़ियों में डीजल भरवाने के लिए आए हैं। वहीं सरकार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गैस डीजल पेट्रोल और है सबको आपूर्ति की जाएगी किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने मीडिया से कही यह बात
पेट्रोलियम कंपनी के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्थिति स्पष्ट की । मीडिया से उन्होंने कहा कि सिर्फ दो दिनों में पैनिक का माहौल बना है लेकिन इसके बावजूद कहीं भी सप्लाई बाधित नहीं हुई है। 26 मार्च को खास तौर पर लखनऊ समेत कई जिलों में डिमांड बढ़ी इसके मुताबिक टैंकर भेज कर सभी जरूरतों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 7 दिन का बैकअप स्टॉक रहता है और पर्याप्त रिजर्व भी मौजूद है। मीडिया से बात करते हुए श्री भंडारी ने कहा कि पिछले साल 15000 किलो लीटर पेट्रोल की सप्लाई थी जो इस बार बढ़कर 29000 किलोमीटर यानी करीब 2 करोड़ 90 लाख लीटर पहुंच गई और डीजल में भी यही ट्रेन दिखा उन्होंने कहा कि 2025 में 28000 किलो लीटर डीजल की सप्लाई थी जो 2026 में बढ़कर 51000 किलोलीटर यानी करीब 5 करोड़ 1 लाख लीटर हो गई है । श्री भंडारी ने कहा कि एलपीजी की डिमांड भी अचानक बढ़ी है और 26 मार्च को करीब 11 लाख 90हजार सिलेंडर बुक हुए जिम 7लाख 83 हजार की डिलीवरी कर दी गई है यह सामान्य दिनों में जहां 10 लाख बुकिंग होती है वहां करीब 7 लाख सिलेंडर ही डिलीवर होते हैं। श्री भंडारी ने कहा कि लखनऊ सीतापुर बहराइच और गोंडा में एक-दो दिनों के भीतर डिमांड ज्यादा रही वहीं गोरखपुर महाराजगंज बस्ती और अयोध्या में पहले बढ़ी मांग अब समान हो चुकी है। श्री भंडारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अव्यय पर ध्यान ना दें ना तो कोई क्राइसिस है और ना ही सप्लाई चैन में कोई बाधा है पेट्रोल डीजल की खरीद पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है इसलिए लोग जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और पैनिक होने से बचें।






