रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भंडारे में गए युवक की बाइक बाइक चोर ले उड़े। पीड़ित की शिकायत के आधा महीने बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पडैया निवासी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा आदर्श बीती 15 मार्च को शनिधाम गूढ़ा न्यामतपुर आयोजित यज्ञ के भंडारे में गया था। यज्ञ परिसर बाहर भतीजे ने बाइक खड़ी कर दी। जब वह भंडारा खाकर वापस आया तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। बाइक चोरी की सूचना यूपी 112 को दी। इसके बाद भी बाइक का पता नहीं चला तब उसने कोतवाली में तहरीर दी थी। लगभग 15 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।






