मकान बेचने के नाम पर लिए रुपये,, खरीदने वाला हो रहा परेशान,, पुलिस को बताई यह वजह,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में मकान खदीदने के लिए एक व्यक्ति से मकान मालिक ने 29 लाख 50 हजार ले लिए। रुपये लेने के बाद भी उसे मकान पर कब्जा नहीं दे रहा है। कब्जा मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला खटीकान निवासी इरफान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहल्ले में ही एक मकान खरीदा था। किस्तों पर उसने यह मकान 23 लाख 50 हजार में लिया था। ब्याज जोड़कर वह 29 लाख 50 हजार रुपये मकान मालिक को दे चुका है। पूरे रुपये लेने के बाद भी वह मकान खाली नहीं कर रहे हैं और न ही उसे मकान पर कब्जा दे रहे हैं। जब उसने मकान खाली करने के लिए कहा तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर उसे मकान का कब्जा दिलाने की मांग की है।