
UP News Today । यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। कानपुर, ललितपुर, जालौन में जमकर ओले गिरे। कानपुर में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यहां गोविंद नगर में कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबकर एक कार चकनाचूर हो गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 5 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।

उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई बताया जा रहा है कि यहाँ पर जमकर ओले भी गिरे। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं।
लखनऊ में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटे में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश और बादलों के गरज चमक की संभावना है। बूंदाबांदी शुरू भी हो गई ।
मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 9 अप्रैल तक यानी अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





