जालौन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today । जालौन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भवानीराम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताते हुए नियमित हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि इलियास मंसूरी ने बच्चों को पुस्तकों से मित्रता करने का संदेश देते हुए कहा कि किताबें ही सच्ची मार्गदर्शक होती हैं, जो व्यक्ति को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करती हैं। अंत में सभी बच्चों को स्वच्छता किट, जिसमें टूथब्रश, साबुन और मंजन शामिल थे, वितरित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हिमांशु पुरवार, बृजेश श्रीवास्तव देवीचरण, पवन प्रजापति, लोकेश पांडे, नितेंद्र सिंह, मीना वर्मा, आलोक गुप्ता आदि रहे।