
Lucknow news today ।यूपी की राजधानी लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को होने वाली मीट योर आरपीओ व जन शिकायत कार्यक्रम को कुछ दिन के लिए रोक दिया गया है । ऐसी जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी की गई है। हालांकि सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को होने वाली जन शिकायत कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा।

बता दे आपको पासपोर्ट धारकों की समस्याओं के समाधान के लिए राजधानी लखनऊ में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को भी जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था बुधवार को होने वाला यह जन शिकायत कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है जबकि सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को होने वाला जन शिकायत कार्यक्रम पहले के जैसे ही होता रहेगा इस बात की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा दी गई है।






