
Lakhimpur khiri news। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज बड़ा बवाल हो गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्ण नाथ क्षेत्र में ग्रामीणों ने बिना परमिशन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर दिया जिसका विरोध वहां पर रहने वाली एक महिला ने किया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क उठे और यह मामला बढ़ गया इसके बाद तोड़फोड़ में बदल गया बताया जा रहा है कि इस घटना में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आपके हवाले कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों पर काबू पाया। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौजूदा समय में क्षेत्र में शांति है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र के बांकेपुर गांव में दलित वर्ग और भार्गव समाज के लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गौतम समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया था।

इसी जगह पर खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को भी स्थापित किया जाना था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर ग्राम प्रधान गौतम भी मौजूद थे और उनके यहां से जाने के बाद ग्रामीणों ने इस भूमि पर अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर दिया। बताया जा रहा है कि जब यहां पर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित हो गई तो उसी गांव की रहने वाली चंदा देवी भार्गव ने इसका विरोध किया और इसको देखते हुए वहां कई अन्य महिलाएं भी आ गई । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूचना पाकर जब तक वहां पुलिस फोर्स पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने चंदा देवी को पीटना शुरू कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह भीड़ से निकाला और बचाया। बताया जा रहा है कि इस जगह पर लगी मूर्ति को पुलिस प्रशासन ने हटवाना शुरू किया तो लोग उनसे भी भिड़ गए लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने यहां पर लाठी चार्ज किया है और इसी के बाद वहां तनाव की स्थिति आ गई। देखते देखते जो धक्का मुक्की और उपद्रव में बदल गई । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीड़ ने चौकी प्रभारी को और तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 5 घंटे में पूरी स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर ग्रामीणों ने अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित कर रहे थे उस जगह पर कोई परमिशन नहीं थी इसी वजह से इसे हटाया गया इसे जबरन विवादित जमीन पर लगाया गया।
Asp ने मीडिया से कही यह बात

गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर बांकेगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन होना था जिसमें बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और अन्य कार्यक्रम होना था इसी दौरान किसी ने एक मूर्ति को स्थापित करने का प्रयास किया इसी को लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस ने जब इसे रोकने का प्रयास किया तो पत्थर बाजी करने लगे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो और उग्र हो गए कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कर लिया गया है अब वहां ऐसी कोई समस्या नहीं है।




