
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं लगभग 6 किलोमीटर दूर तक दिख रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे से बिन पैलेस रोड पर बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी बसी हुई है यहां पर बड़ी संख्या में लोग आकर झोपड़िया में रह रहे हैं । बताया जा रहा है कि आज शाम इन झोपड़िया में अचानक भीषण आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । लोगों का कहना है कि झोपड़िया में रखे हुए सिलेंडर भी फटे हैं जिनकी धमक बड़ी दूर तक सुनाई पड़ी है । भीषण आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है। लखनऊ के विकास नगर में लगी को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।






