रिपोर्ट प्रिंस द्विवेदी

Jalaun news today । जालौन जनपद के माधौगढ़ नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध ने अब बड़ा रूप ले लिया है। वार्ड संख्या 4, 10, 5 और 2 की करीब 500 महिलाओं ने अपने-अपने घरों के स्मार्ट मीटर हाथ में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ़ नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध ने अब बड़ा रूप ले लिया है। वार्ड संख्या 4, 10, 5 और 2 की करीब 500 महिलाओं ने अपने-अपने घरों के स्मार्ट मीटर हाथ में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान चितौरा बस स्टैंड और सिहारी बस स्टैंड पर खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौके पर एसडीएम राकेश सोनी, सीओ, इंस्पेक्टर, एसडीओ और जेई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन लंबे समय तक चली वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर गलत तरीके से अधिक बिल जारी कर रहे हैं, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा।
इसके साथ ही रामपुरा क्षेत्र के जेई पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया गया है। महिलाओं का कहना है कि वे न केवल स्मार्ट मीटर की समस्या से परेशान हैं, बल्कि अधिकारियों के रवैये से भी त्रस्त हैं।
नगर के मुख्य मार्गों पर लगे भीषण जाम को खुलवाने में प्रशासन बेबस नजर आया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।





