स्मार्ट मीटर को लेकर आई यह बड़ी खबर, नए मीटर बदलने पर लगी रोक,,

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने को लेकर एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्देश पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने जारी किए हैं। जारी किए आदेश में कहा गया कि जब तक तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक यह काम न हो।
उल्लेखनीय है कि यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर कई शहरों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके घरों में बिजली बिल को लेकर जो व्यवस्था पहले चल रही थी उसी को लागू रखा जाए। कई स्थानों पर तो लोगों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर फेकने की खबरे भी मीडिया के प्रकाश में आई थी। बताया जा रहा है कि इन्हीं सब विरोध को देखते हुए सरकार ने तकनीकी कमेटी बनाई है जो स्मार्ट मीटर की खामियों की जांच करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पॉवर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर न बदलने के निर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105