आदर्श व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सौंपा महापौर को ज्ञापन की ये व्यापारी व आम जनता से जुड़ी मांग,

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट( महिला/ पुरुष )बनवाने की मांग को लेकर भूतनाथ के व्यापारी महापौर सुषमा खर्कवाल से मिले ।
भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन कमल अग्रवाल ने महापौर को बताया भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट ना होने के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी असुविधा होती है विशेष रूप से महिला व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियो एवं बाजार में बड़ी संख्या में आने वाली महिला ग्राहकों के लिए मार्केट में टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे महिलाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है ।
इस संबंध में व्यापारियों ने लिखित रूप से महापौर को ज्ञापन सोपा। महापौर श्रीमती खर्कवाल ने भूतनाथ मार्केट में शीघ्र ही पब्लिक टॉयलेट जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के लिए सुविधा रहेगी, बनाए जाने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105