सरकारी स्कूलों में बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की सुविधा को लेकर बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष ने राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजकर विद्यालयों में कूलर और इंवर्टर की व्यवस्था कराने की मांग की है।
बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक राईन ने राज्यपाल को भेजे शिकायती पत्र में लिखा कि सरकारी विद्यालयों में अधिकांश गरीब, श्रमिक और कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते हैं, जिनके पास निजी स्तर पर गर्मी से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होते। वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इन बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बताया कि अधिकांश विद्यालयों में इंवर्टर की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बिजली जाते ही कक्षाएं पूरी तरह प्रभावित हो जाती हैं। आरोप लगाया कि जांच कराई जाए तो कई विद्यालयों में लगे पंखे भी जर्जर और अनुपयोगी स्थिति में होंगे या पर्याप्त हवा नहीं दे पा रहे होंगे। ऐसे में गर्मी के चलते बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। उन्होंने विद्यालयों में लगे पंखों की जांच कराने और सभी परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर कूलर और इंवर्टर की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है ताकि बच्चों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।