जालौन के इन दो मंदिरों में सौंदर्यीकरण में धांधली का आरोप लगा भेजा शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित हुलकी माता मंदिर और छठी माता मंदिर के सौदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से बजट आवंटित किया गया था। नगरवासी ने इसके निर्माण की जाचं कराने की मांग एसडीएम को शिकायत पत्र भेजकर की है।
नगर के मोहल्ला गणेशजी निवासी श्रीगोविंद स्वर्णकार ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को बताया कि नगर में छठी माता और हुलकी माता देवी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों पर महिलाएं पूजा अर्चना के लिए जाती हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों मंदिरों के सौंदर्याीकरण के लिए शासन द्वारा बजट उपलब्ध कराया गया था। आरोप लगाया कि इस बजट का कुछ ही हिस्सा मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया गया है। शेष हिस्से का बंदरबांट कर लिया गया है। बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से कार्य पूरा करने के लिए कहा तो वह धनराशि आने की बात कहता है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।