रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में रात के अंधेरे में पड़ोसी युवक घर में घुस आया घर में घुसे युवक को घर के सदस्य ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी युवक गाली-गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्राम छानी खास निवासी रजनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर में थे। रात में ही उनके घर के पड़ोस में रहने वाला युवक छोटे कुमार घर में घुस आया। घर में घुसे युवक को उनके छोटे भाई बृह्मपाल ने पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि उसी समय उन्होंने 1090 पर फोन किया थोडी देर में ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को देखते ही युवक गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





