घृणित घटना : अस्पताल में इलाज कराने आयी युवती की नशे का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने लूट ली अस्मत,

आपकी अपनी मासिक पत्रिका

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही घृणित घटना प्रकाश में आई है। यहाँ के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर ने पेशे की गरिमा को शर्मसार करते हुये इलाज कराने पहुँची युवती को नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी अस्मत को तार तार कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब युवती को होश आया और उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह बात सुनकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर पूँछतांछ शुरू कर दी है।

मिर्गी की शिकायत के चलते गयी थी अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीकेटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को मिर्गी की शिकायत के चलते तेजस नाम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे ओटी में अकेले बुलाया और वहाँ मौजूद उसके पिता और नर्स को बाहर कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने इसी दौरान युवती को नशीला इंजेक्शन लगा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि जब उसे होश आया तब उसे अपने साथ हुई घृणित घटना की जानकारी हुई इस पर उसने तत्काल परिजनों को पूरी बात बताई।

अपर पुलिस उपायुक्त ने दी ये जानकारी

इस घृणित घटना के सम्बंध में अपर पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवती के साथ हुई इस घटना के सम्बंध में तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।