
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार डंपर में एक ऑटो में टक्कर मार दी इससे ऑटो सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार माल थाना क्षेत्र के नबीपनाह नगर के रहने वाले मोहम्मद कलीम ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि आज वह सुबह अपने घर से ऑटो लेकर निकले थे अभी वह दुबग्गा चौराहे के पास ऑटो पर बैठकर जा रहे थे तभी एक डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे कलीम बुरी तरह घायल हो गए आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर की तलाश शुरू कर दी है।






