
UP News Sirf sach । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में मदरसों के आधुनिकीकरण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की। बैठक में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दर भी मौजूद रहीं.

मंत्री ने निर्देश दिए कि मदरसों के शिक्षकों और छात्रों को बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ा जाए तथा शिक्षकों के प्रशिक्षण और मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
प्रदेश में 560 राज्यानुदानित मदरसों में से 15 की निलंबित मान्यता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मानक पूर्ण कराने और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत करीब 5.89 लाख छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। वहीं PMJVK के तहत 80 परियोजनाएं निर्माणाधीन और 36 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।






