मकान निर्माण में अवरोध पैदा करने का आरोप,, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दिए समाधान के निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के गांव में स्थित छोटी माता मंदिर के आम रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने मकान की निर्माण सामग्री कर रास्ता में अवरोध पैदा कर रहे हैं। ग्रामीण ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रत्यावेदन देकर मंदिर जाने के आम रास्ता को खाली कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के औरेखी निवासी कौशलेंद्र सिंह राजावत पुत्र विनोद कुमार सिंह ने एक प्रत्यावेदन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देकर बताया कि उनके घर के सामने मां दुर्गा का छोटी माता मंदिर स्थित हैं। मंदिर में गांव के लोग पूजा-अर्चना करते आते हैं। मंदिर के आम रास्ते में गांव के लोगों ने भवन निर्माण सामग्री ईटा, गिट्टी व बालू डाल दी। भवन निर्माण सामग्री रखने के कारण आम रास्ते में अवरोध पैदा हो गया है जिससे मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है ।ग्रामीण ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मंदिर के आम रास्ते के अवरोध समाप्त कराने की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रत्यावेदन को निस्तारण के लिए पुलिस को भेज कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।