

Lucknow news today। उत्तर प्रदेश में गुरुवार की देर रात पीसीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई आज फिर यूपी में 9 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तवादले ले किए गए हैं।
इनके हुए तवादले

आज यूपी में जिन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें अभी तक प्रयागराज में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर बनाया गया है विनय कुमार सिंह को मुरादाबाद से प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है गुलशन को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया बनाकर भेजा गया है सुरेश कुमार पाल को बलिया के पद पर किया गया ट्रांसफर बदलते हुए अब उन्हें उपनिदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय भेजा गया है भदोही में एसडीएम के पद पर तैनात बरखा सिंह को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। अविनाश कुमार गौतम को प्रतीक्षारत से हटकर आजमगढ़ का एसडीएम बनाया गया है अभिषेक वर्मा को उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया है अमृता सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर से हटकर अपर जिलाधिकारी न्यायक अमेठी बनाया गया है अनूप कुमार को कानपुर का नया अपर नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है ।





