

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कैलाश मानसरोवर सेवा समिति द्वारा अलीगंज नया हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस, विनय कुमार सिंह, विशेष सचिव (धर्मार्थ कार्य) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रारंभ में उ.प्र. के विभिन्न शहरों से आए कैलाश मानसरोवर यात्रियों को पटका पहनाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री महावीर जी ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार पांडे ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि “कैलाशियों की उपस्थिति से एकीकृत शिव मंदिर के निर्माण में आध्यात्मिक मदद होगी।”

भजन संध्या संस्कृति विभाग उ.प्र. के सौजन्य से पं0 मुरलीधर प्रताप दीक्षित की टीम ने गणेश वंदना “गाइए गणपति जगवंदन” से शुभारंभ किया फिर “श्रीराम तुम्हें मैं खत लिखता पर पता मुझे मालूम नहीं”, एवं “हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ” सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद “यह प्रेम सदा भरपूर रहे हनुमान तुम्हारे चरणों में”, तथा “मां शारदे तेरे चरणों की रज धूल जो मिल जाए” प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में के.के. सिंह, आशुतोष अग्रवाल, डॉ. आर. एस.भदौरिया, एम.पी. पाठक, से.नि. ए.पी.एस. निंबाड़िया, बेचूराम, डॉ. नित्यानंद दुबे, विनय सक्सेना, संजय तिवारी, अनिल तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष के के सिंह ने सभी अतिथियों, कलाकारों, कैलाश यात्रियों तथा अलीगंज महावीर जी ट्रस्ट की प्रबंधन समिति का विशेष आभार व्यक्त किया।





