यूपी में प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों को नही मिला दो महीने से वेतन,,अध्यक्ष ने लिखा नियुक्ति विभाग को पत्र,बताई यह वजह

आपकी अपनी मासिक पत्रिका

UP News Today । उत्तर प्रदेश में प्रमोशन पाए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है । इस संबंध में प्रोन्नत पीसीएस संघ ने नियुक्ति विभाग को पत्र लिखते हुए जल्द वेतन भुगतान कराने का मांग की है। प्रोन्नत पीसीएस संघ के अध्यक्ष ने शासन को लिखे पत्र में बताया कि नियुक्ति विभाग के द्वारा प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों की पे स्लिप ही नहीं जारी की गई है इसी वजह से उनको दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है इस कारण वह काफी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

यह लिखा पत्र

प्रोन्नत पीसीएस संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को लिखे पत्र में कहां की उत्तर प्रदेश प्रोन्नत पीसीएस संघ के संज्ञान में आया है कि प्रदेश के कई सम्मानित पीसीएस प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारियों को पिछले दो महीने अप्रैल और मई माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका है । अध्यक्ष के द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इस अत्यंत संवेदनशील मामले की समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ है की नियुक्ति अनुभाग 11 द्वारा संबंधित अधिकारियों की वेतन पर्ची समय से निर्गत नहीं की गई है इसके परिणाम स्वरुप कोषागार से उनके वेतन का भुगतान होना संभव नहीं हो पा रहा है । उन्होंने लिखा कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण संबंधित अधिकारियों को अपने दैनिक पारिवारिक व्यय बच्चों की शिक्षा लोन की ईएमआई के भुगतान तथा चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वेतन पर्ची तत्काल निर्गत कराई जाए ताकि अधिकारियों को दो माह के वेतन का भुगतान हो सके।