झटका : घरेलू गैस सिलेंडर व 5 kg छोटे सिलेंडर के बढ़े दाम, इतने की हुई बढोत्तरी

Domestic gais cylinder rate hike today । महंगाई की मार से परेशान देशवासियों को आज फिर एक बड़ा झटका लगा है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर व 5 किलो के छोटू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है तो वही 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर में ₹10 .50 पैसे बढ़े हैं।
बता दे आपको अभी 1 जून को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि उस समय राहत यह थी कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। देशवासियों के लिए यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रही और 7 दिन बाद ही घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। है यह कीमत घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 बढ़े हैं तो 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर में ₹10 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।