दुःखद खबर : सिपाही भर्ती का बेटे को पेपर दिलाकर लौट रहे पिता पुत्र की बाइक मे डम्पर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today ।यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंथरा थाना क्षेत्र में बाइक से बेटे को सिपाही भर्ती का पेपर दिलाकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति और उनके बेटे की डंपर ने टक्कर मार दी। आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इटौंजा थाना क्षेत्र के भागोता पुर गांव निवासी कमलेश कुमार त्रिवेदी गांव में पान की दुकान चलाते थे इनका बेटा अखिल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि अखिल ने सिपाही भर्ती का फॉर्म भरा था और कल उसका कानपुर में एग्जाम था कमलेश अपने बेटे अखिल को पेपर दिलाने के लिए बाइक से कानपुर गए थे वहां से पेपर समाप्त होने के बाद दोनों पिता पुत्र बाइक से वापस लौट रहे थे और अभी दोनों बंथरा थाना क्षेत्र में ही पहुंचे थे तभी एक डंपर ने उनकी बाइक में बुरी तरह टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्र घायल हो गए आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए सरोजिनी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता पुत्र को टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश करते हुए पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।