भाई ने खुद उजाड़ दिया अपनी बहिन का सुहाग,,गोली मारकर की हत्या,,

Saharanpur news today । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से मंगलवार को एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने बहन के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम दिला कर वापस जा रहा था तभी साले ने रास्ते में गोली मारकर बहन का सुहाग उजाड़ दिया। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शामली जनपद खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार ने वहीं की रहने वाली आकांक्षा नाम की युवती के साथ में लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन इस बात को लेकर नाराज चल रहे थे । आज सुबह शिवकुमार अपनी पत्नी को लेकर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम दिलाने के लिए कार से आया था बताया जा रहा है की पत्नी को एग्जाम दिलाने के बाद वह कार से वापस जा रहा था तभी रास्ते में पत्नी के भाई ने कर रोक ली और शिव कुमार के कनपटी में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है

एसपी सिटी ने कही यह बात

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर ने जारी किए गए बयान में कहा कि आज थाना रामपुर मनिहारान पर यह सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को गोली लग गई है। पुलिस तत्काल अस्पताल पहुँची, जहाँ पता चला कि इलाज के दौरान इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम शिव कुमार है, मृतक की पत्नी का नाम आकांक्षा है। यह दोनों ही जिला शामली के रहने वाले हैं। इन्होंने करीब 4 महीने पहले प्रेम विवाह किया था, जिस बात को लेकर लड़की के घर वाले संतुष्ट नहीं थे और इनसे रंजिश रखते थे। लड़की आज उ0प्र0पु0 परीक्षा देने जनपद सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन कस्बे आई थी, एग्जाम देने के बाद जब यह बाहर वापस जा रहे थे, तो रास्ते में लड़की के परिवार वालों में उसके सगे भाई और मामा शामिल थे, उन्होंने शिवकुमार के ऊपर गोली चला दी, जिसके बाद इलाज के दैरान मृत्यु हो गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।