जालौन क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चोरों का तांडव,तीन घरों को बनाया निशाना,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने अलग अलग गांवों में दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए लाखों ने जेवर व नकदी चोरी कर लिए। गृहस्वामियों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी चतुर सिंह कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह पत्नी के साथ अपने कमरे में सोने चले गए। उनके भाई अनिल व कुलदीप बिजली न आने पर करीब रात 11 बजे छत पर सोने चले गए। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।करीब लगभग 12 बजे बिजली आने के बाद कूलर चलने लगा और सभी लोग गहरी नींद सो गए। मध्य रात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद समेत सोने की मनचली, मंगलसूत्र, कान के बाला, ओम का पेंडल व चांदी पायल, करधोनी, बिछिया आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब छोटा भाई कुलदीप लघुशंका के लिए नीचे आया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई और उसने परिवार के सभी सदस्यों को जगाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। छिरिया मलकपुरा छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।


इसी रात चोरों ने चोरी की एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी मालखान दोहरे ने बताया रात में परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर सोने का हार, अंगूठी और एक जोड़ी कुंडल समेत 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई है। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जानकारी की। साथ ही पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।