जालौन पुलिस ने किया विभिन्न मामलों में वांछित को अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में विभिन्न मामलों में कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी प्रिंस विभिन्न मामलों को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहा था। बुधवार की सुबह पु लिस को सूचना मिली कि वांछित अपने मोहल्ले में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई मनीष तिवारी ने वांछित को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

रुपये के लेनदेन में हुए विवाद पर आग लगाने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग छह माह पूर्व रुपयों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर मृतक के बेटे ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उरई कोेतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र निवासी जीतू ने न्यायालय को बताया था कि उसके पिता भगवान सिंह का कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी हरीसिंह, बब्बू आदि से रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद था। बीती 21 दिसंबर 2025 को वह रुपये लेने के लिए उनके गांव वीरपुरा गए थे। जहां हरीसिंह, बब्बू, भाटिया व एक अन्य व्यक्ति उनके साथ विवाद करने लगे। जब उन्होंने विवाद करने से मना किया तो गाली, गलौज करते हुए पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान उसके चाचा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग बुझाकर सभी को ललकारा। इसके बाद वह सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। चाचा ने उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसने मामले की तहरीर कोतवाली में भी दी थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।