निर्माणाधीन नाले में मिला युवक का शव,,जाँच में जुटी पुलिस

जल्द पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही दुखद घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एलडीए पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के सराय बद्री निवासी रंजीत पारा थाना क्षेत्र में सदरौना में किराए का कमरा लेकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वह बेल्डिंग का काम करता था। शनिवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए प्रसादी खेड़ा के पास स्थित नाली के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा इसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकलवाया तब गाड़ी के कागज के आधार पर मृतक की पहचान रंजीत विश्वकर्मा के रूप में हुई। रंजीत के भाई ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे तक परिवार की रंजीत से बातचीत हुई इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका । शनिवार की सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एलडीए पर नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर लापरवाही का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।