रिपोर्ट बबलू सेंगर

जालौन। सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है और पट्टा तक निरस्त कर रही है। वहीं नगर पालिका परिषद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायतों के प्रति लापरवाही बरत रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई अवैध कब्जा की शिकायत को यातायात प्रभावित न होने की रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दे रही है ।
नगर पालिका परिषद की सीमा में चुंगी नम्बर चार के पास परती की जमीन खाली पड़ी थी। परती की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा करने के बाद उस पर निर्माण भी कर लिया है। नगर पालिका की कीमती सरकारी जमीन पर निर्माण होते समय पर नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका परिषद की जमीन पर हुए अतिक्रमण की शिकायतें लगातार तीन वर्षों से हो रही है। नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी शंकरलाल, रामकुमार बाबा समेत अन्य लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर भी की है लेकिन, अब तक अवैध कब्जा नहीं हट सका है। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई। नगर पालिका द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण यातायात प्रभावित न होने की बात लिख कर किया गया है। जिसके चलते शिकायतकर्ता मायूस हैं।




